Delhi Connaught Place: दिल्ली के कनॉट प्लेस में है मनाली-गोवा जैसी बेस्ट जगहें, घूमने के लिए देश-विदेश से आते हैं लोग
Delhi Connaught Place: कनॉट प्लेस दिल्ली में घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां पर आप घूमने के साथ- साथ बेहतरीन खाने की चीजों का मजा उठा सकते हैं। यहां घूमने के लिए बंगला साहिब, हनुमान मंदिर, अग्रसेन की बावली और जंतर मंतर जैसी कई जगहें शामिल हैं।
Delhi Connaught Place
Delhi Connaught Place: दिल्ली में रहने वाले लोग अक्सर कनॉट प्लेस को सबसे अच्छी जगह मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कनॉट प्लेस में कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप घूमने-फिरने और खाने-पीने का लुत्फ उठा सकते हैं। इन जगहों पर सिर्फ देश ही नहीं विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं।
बंगला साहिब में टेकें मत्था
अगर आप कनॉट प्लेस घूमने आ रहे हैं, तो यहां के मशहूर बंगला साहिब जरूर जाना चाहिए। इस जगह पर मत्था टेक कर आप शांति से कुछ समय बिता सकते हैं। साथ ही यहां के लंगर का स्वाद भी चख सकते हैं।
महाभारत काल से नाता रखता है प्राचीन हनुमान मंदिर
कनॉट प्लेस में प्राचीन हनुमान मंदिर भी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि ये मंदिर महाभारत काल से यहां है। यहां बजरंग बली की प्रतिमा स्वयंभू है। श्रद्धालुओं में यहां की काफी मान्यता है। इसलिए अगर आप कनॉट प्लेस घूमने आ रहे हैं, तो बजरंगबली के दर्शन जरूर करें। मंदिर के बाहर कचौड़ी की दुकानें हैं, जहां का स्वाद लेने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
अग्रसेन की बावली में है भूतों का डेरा!
अग्रसेन की बावली एक ऐसी जगह है, जिसके इर्द-गिर्द कई कहानियां घूमती रहती हैं। लोगों का कहना है कि इस बावली में भूतों का डेरा है। हालांकि ये कितना सच है और कितना झूठ ये कह पाना तो मुश्किल है। आप चाहें तो यहां एक दिन की सैर के लिए आ सकते हैं। आपको यहां का शांत वातावरण जरूर पसंद आएगा।
जंतर-मंतर पहुंचे
अगर आप सीपी घूमने जा रहे हैं, तो यहां मौजूद जंतर-मंतर जरूर जाएं। यह भूलभुलैया अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। इसके अलावा यहां पर लोग प्रदर्शन करने के लिए भी आते हैं।
शॉपिंग के लिए बेस्ट है कनॉट प्लेस
कॉनॉट प्लेस सिर्फ घूमने ही नहीं, बल्कि शॉपिंग के लिए भी बेस्ट है। यहां पर लड़की और लड़के दोनों के अच्छे कपड़े मिलते हैं। कनॉट प्लेस की कुछ ही दूरी पर जनपथ मार्केट है, जहां पर आप को एक बार जरूर जाना चाहिए। यहां आपको लेटेस्ट और स्टाइलिश कपड़े कम कीमत में आसानी से मिल जाएंगे।