Delhi Markets: इन 5 बाजारों में थोक के भाव मिलते हैं कंबल, कम कीमत और अच्छी क्वालिटी के लिए फेमस
Delhi Markets: अगर आप सर्दियों के लिए कंबल खरीदना चाहते हैं, तो दिल्ली के इन बाजारों के बारे में जान लीजिए। यहां से आप सस्ते और अच्छे कंबलों को आसानी से खरीद सकते हैं।
By : दीपिका पांडेय
Updated On 2025-10-20 16:40:00 IST
दिल्ली में सस्ते कंबल की बाजार
Delhi Markets: सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। अब आपको घर, सड़क और दफ्तर में कॉटन के उस सफेद शर्ट की जगह हर कोई मोटे और ऊनी कपड़े पहने हुए दिखाई देगा। अब AC पंखा और कूलर नहीं बल्कि उसकी जगह आपको मोटे और ऊनी कंबलों की जरूरत पड़ेगी। मौसम बदलने के साथ ही बाजार भी बदलेंगे। दुकानों पर आपको ऊनी कपड़े और कंबल रखे हुए दिखेंगे। वहीं यदि आप भी सर्दियों के अच्छे और सस्ते कंबल लेने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको दिल्ली के ऐसे 5 बाजारों के बारे में बताएंगें, जहां से आप अच्छे और सस्ते कंबल खरीद सकते हैं। इन बाजारों में दूर-दूर से लोग थोक में कंबल खरीदने के लिए आते हैं। चलिए जानते हैं दिल्ली की इन बाजारों के बारे में...