Delhi Best Food Places: पराठे से लेकर लस्सी-जलेबी तक... स्ट्रीट फूड के लिए बेस्ट हैं दिल्ली ये 5 जगहें
Delhi Best Food Places: दिल्ली अपने राजनीतिक माहौल के साथ ही खाने के स्वाद के लिए जाना जाता है। चलिए जानते है दिल्ली में खाने की कुछ स्पेशल जगहों के बारे में...
दिल्ली के स्ट्रीट फूड मार्केट
Delhi Best Food Places: दिल्ली के स्ट्रीट फूड खाने का स्वाद चखना हर किसी का सपना होता है। यहां की हर गली में एक अलग स्वाद छिपा हुआ है। दिल्ली की चांदनी चौक के पराठों और मजनू का टीला कोरियन स्नैक्स के लिए फेमस है। यहां के शॉपिंग हब खाने साथ-साथ स्वाद के लिए भी जाने जाते हैं। दिल्ली देश की राजधानी नहीं बल्कि खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए पसंदीदा शहर है। यहां के स्ट्रीट फूड का स्वाद न केवल दिल्लीवालों को बल्कि दूर-दराज से आने वाले लोगों का अपना दिवाना बना लेता है।
दिल्ली में लगभग हर शहर के खाने का स्वाद चखने को मिल जाता है। यहां के गोलगप्पे, छोले भटूरे, कबाब, बिरयानी और मोमोज के लोग दिवाने है। यहां की हर गली और हर नुक्कड़ पर लगी दुकान के अंदर से आती खाने की महक अपनी ओर खींच ही लेती है। ऐसा कहा जा सकता है कि दिल्ली का कल्चर उसके खाने से भी झलकता है। तो चलिए जानते दिल्ली के फेमस स्ट्रीट फूड गलियों के बारे में...
चांदनी चौक
चांदनी चौक की गली अपने स्वाद और रौनक के लिए फेमस है। इस गली को दिल्ली का दिल भी कहा जाता है। यहां पर एक पराठे वाली गली है, जहां पर अलग-अलग स्वादिष्ठ पराठे, मलाईदार लस्सी, बड़ी-बड़ी जलेबी परोसी जाती है। सर्दियों के मौसम में यहां एक दूलत की चाट मिलती है, जो इस गली से गुजरने वालों को अपनी तरफ खींच लाती है। अगर आपको भीड़-भाड़ में जाना पसंद नहीं है तो यहां पर वीकडेज में आना ही सही रहेगा।
अमर कॉलोनी मार्केट
वह मार्केट यंगस्टर्स का हॉटस्पॉट माना जाता है। यहां का माहौल हमेशा चहल-पहल से भरा और रंगीन होता है। शाम होते ही इस मार्केट में कॉलेज के बच्चों की भारी भीड़ जमा हो जाती है। इस मार्केट के तंदूरी मोमोज, टुंडे कबाबी के रोल्स, गोलगप्पे और स्नैक्स सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। यहां पर अनेक तरह के मॉकटेल्स और कप्स में मिलने वाले अलग-अलग ड्रिंक्स इस जगह को और खास बना देते है।
जामा मस्जिद
दिल्ली का जामा मस्जिद नॉनवेज खाने वालों के लिए पसंदीदा जगह है। अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन है, तो ये ठिकाना आपके लिए बेहतरीन रहेगा। यहां के कबाब काफी स्वादिष्ट और जूसी होते हैं, जिसे एक खाने के बाद लोग यहां पर बार-बार आते हैं। गर्मियों में यहां मिलने वाला मोहब्बत का शरबत तो कमाल का होता है। यहां की सबसे बड़ी खासियत शाही टुकड़ा और बिरयानी का स्वाद है।
कनॉट प्लेस
कनॉट प्लेस को दिल्ली का दिल और सीपी के नाम से जाना जाता है। यह खाने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। इसके साथ ही सीपी शॉपिंग और घूमने के लिए भी मशहूर है। यहां पर योगेश के मिनी समोसा और दर्शिनी कैफे का डोसा लोगों को बहुत पसंद आता है। डिपॉल्स की कोल्ड कॉफी का स्वाद आज भी पहले जितना लोगों को पसंद आता है।
लाजपत नगर
यह जगह शॉपिंग और खाने का के लिए जबरदस्त कॉम्बिनेशन है। लाजपत नगर जितना शॉपिंग के लिए मशहूर है, उससे भी ज्यादा खाने के लिए के लिए जाना जाता है। यहां के राम लड्डू, फूड कॉर्नर के कुरकुरे राम लड्डू और गोल्डन फिएस्टा की रंग-बिरंगी जार आइसक्रीम का स्वाद आपको एक बार जरूर चखना चाहिए। यहां आकर आप शॉपिंग और मजेदार खाने का लुत्फ एक साथ उठा सकते है।