Delhi Historical Museum: दिल्ली के 5 ऐसे म्यूजियम, जो इतिहास से कराते हैं रूबरू, एक बार जरूर करें विजिट

Delhi Historical Museum: म्यूजियम अपने आप में एक रहस्य की तरह होते हैं, जो कई राज, रहस्यों, और कला के इतिहास को अपने अंदर समेटे हुए होते है। अगर आप इतिहास के प्रेमी हैं, तो आपको म्यूजियम जरूर जाना चाहिए। आइए जानते हैं दिल्ली के 5 बेस्ट म्यूजियम...

By :  sapnalata
Updated On 2025-07-04 07:10:00 IST

दिल्ली के ऐतिहासिक म्यूजियम।

Delhi Historical Museum: देश की राजधानी दिल्ली में कई म्यूजियम बनाए गए हैं, जहां पर इतिहास से जुड़ी तस्वीरें, दस्तावेज, आर्टक्राफ्ट समेत अन्य कई चीजें रखी होती हैं।  संग्रहालयों का बहुत महत्व है। इनमें हमारे अतीत की तस्वीरें, दस्तावेज, कलाकृतियां, यादें और संरक्षित शिल्प, बर्तन, कपड़े और न जाने क्या-क्या होता है जो अतीत की गवाही देते हैं। लोगों को इन संग्रहालयों में जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

नेशनल म्यूजियम
अगर आप देश का इतिहास जानने और समझने में दिलचस्पी है, तो आप एक बार नेशनल म्यूजियम में जरूर जाएं। यहां पर आपको इतिहास से जुड़ी बहुत से तस्वीर, दस्तावेज और कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। यह म्यूजियम दिल्ली के सबसे बड़े म्यूजियम में से एक है, जिसकी स्थापना साल 1949 में की गई थी। इस म्यूजियम में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे के बीच जाया जा सकता है। आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ यहां पर विजिट करने का प्लान बना सकते हैं।

नेशनल रेलवे म्यूजियम

नेशनल रेलवे म्यूजियम को बच्चों की पसंदीदा जगहों में से एक है। यह म्यूजियम देश-विदेश के टूरिस्टों को भी काफी पसंद आती है। यहां पर रेल परिवहन के इतिहास के बारे में भी अच्छी जानकारी मिलती है। इस म्यूजियम में कुछ डमी सैंपल मौजूद हैं, जिसमें बड़े और बच्चों दोनों सवारी कर सकते हैं। साथ ही यहां पर 3D वर्चुअल ट्रेन की सवारी, स्टीम लोको स्टिम्युलेटर और एक शानदार इनडोर गैलरी भी मौजूदा है। यहां पर खूब मजे करते हैं। बता दें कि इस म्यूजियम में अलग-अलग उम्र के हिसाब से एंट्री टिकट मिलता है। यहां पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यहां घूमने के लिए जाया जा सकता है।

इंटरनेशनल गुड़िया म्यूजियम

दिल्ली का इंटरनेशनल गुड़िया म्यूजियम बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित है। बच्चे से लेकर बड़ों तक हर कोई इस म्यूजियम में जाना पसंद करते हैं। खासतौर पर इस बच्चों को इस म्यूजियम में जाना चाहिए। इस म्यूजियम में 85 अलग-अलग देशों की करीब 6000 डॉल्स हैं। डॉल्स के इस कलेक्शन को देखना बहुत अच्छा लगता है। यहां 500 डॉल्स भी हैं जो भारतीय परिधान में सजी हुई हैं।

नेशनल साइंस सेंटर

विज्ञान में रुचि रखने वालों को इस म्यूजियम में जरूर जाना चाहिए। यहां आप मॉडर्न टेक्नोलॉजी और डेवलपमेंट को समझाने वाली अलग-अलग तरह की प्रदर्शनियां देख सकते हैं। यहां आकर आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपका समय कब बीत जाएगा। इसे दिल्ली के सबसे बेहतरीन म्यूजियम में गिना जाता है और यह अपने नाम के अनुरूप ही है।

नेशनल हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम म्यूजियम

यह म्यूजियम भारत की संस्कृति को दर्शाता है। इस म्यूजियम में आपको पारंपरिक भारतीय हस्तशिल्प और हैंडलूम के बेहतरीन नमूने देखने को मिलेंगे। इस म्यूजियम में कई गैलरी हैं, जहां पर एक से बढ़ कर एक पेंटिंग, कपड़े और मूर्तियां आदि प्रदर्शित की गई हैं। हस्तशिल्प और हैंडलूम के बारे में अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए कोई भी यहां जा सकता है।

Tags:    

Similar News