GMC Gurugram Corruption: गुरुग्राम नगर निगम में चीफ इंजीनियर के पीए मनोज यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप, जांच जारी

Gurugram Corruption News: नगर निगम में चीफ इंजीनियर के पीए मनोज यादव पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करके गुरुग्राम में प्लॉट और जमीन खरीदने के मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

By :  sapnalata
Updated On 2025-06-08 17:10:00 IST

जीएमसी में पीए मनोज कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप

Gurugram News: गुरुग्राम मे एक भ्रष्टाचार के मामले में नगर निगम में चीफ इंजीनियर के पीए मनोज यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। बताया गया है कि इन्होंने भारी मात्रा में अवैध संपत्ति जुटाई है। इस मामले में नगर निगम कमिश्नर को मनोज के खिलाफ शिकायत भी मिली है। इसके बाद उन्होंने जांच का आदेश जारी किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुग्राम नगर निगम के चीफ इंजीनियर के पीए मनोज यादव पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल करके गुरुग्राम के कई सेक्टरों में प्लॉट और जमीन खरीदी है। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि जितना वेतन मनोज को मिलता है, उतने वेतन में यह सब जुटाना बहुत मुश्किल है। इस तरह की बातें सुनकर लोगों का शक उन पर बढ़ता जा रहा है।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मनोज यादव के खिलाफ पहले भी इसी तरह के आरोप लग चुके हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें की जा चुकी हैं। इस बार नगर निगम के अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। नगर निगम के कमिश्नर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Similar News