दिल्ली: 72 देशों के राजदूतों ने 'एक पेड़ मां के नाम' लगाया, पीएम मोदी के विजन को सराहा

दिल्ली में आज 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान चलाया गया। 72 देशों के राजदूतों ने इस अभियान में हिस्सा लिया। सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।

Updated On 2025-09-18 14:01:00 IST

एक पेड़ मां के नाम अभियान में 72 देशों के राजदूतों ने हिस्सा लिया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज दिल्ली में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान चलाया गया। इस अभियान में 72 देशों के राजदूतों ने हिस्सा लिया। उन्होंने पौधा रोपकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को सराहा। इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं।

मीडिया से बातचीत में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आज यहां आए सभी राजनयिकों की आंखों में प्रेम देखा है। मुझे भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' इतना प्रेरक होगा कि लोगों का प्रकृति से स्वयं ही प्रेम उमड़ पड़ेगा। लोगों को लगेगा कि पेड़ लगाकर उन्होंने इसे अपनी मां को समर्पित किया है। आज सभी देशों के राजनयिक और राजदूत इस अभियान में शामिल होने पहुंचे हैं। उन्होंने भी इस अभियान की खूब सराहना की है। हर व्यक्ति ने नम आंखों से अपनी मां के प्रति प्रेम और गहरी भलाई की भावना के लिए पेड़ लगाया है।

आज का दिन ऐतिहासिक

इस मौके पर दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे। उन्होंने भी इस अभियान की सराहना की। कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान प्रधानमंत्री मोदी का धरती मां को बचाने के लिए दुनिया को संदेश है। दुनिया के देश आज प्रधानमंत्री मोदी के दिखाए रास्ते पर चलना चाहते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Similar News