Funny Video: दिल्ली की वॉयसओवर आर्टिस्ट ने Alexa बन पूछा मौसम का हाल, जवाब लोटपोट करने वाला
दिल्ली में मानसून की बारिश न होने के चलते मीम्स बन रहे हैं। दिल्ली की वॉयसओवर आर्टिस्ट रेशम तलवार ने भी खुद को एलेक्सा बनकर सवाल पूछे। जवाब सुनेंगे तो आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
वॉयसओवर आर्टिस्ट रेशम तलवार ने एलेक्सा बनकर दिल्ली मौसम पर दिया मजेदार जवाब
दिल्ली के मौसम को लेकर लोग खासे कन्फ्यूज हैं। वजह यह है कि जुलाई का पहला सप्ताह गुजर चुका है, लेकिन अभी तक मानसून ने पूरी तरह से राजधानी में दस्तक नहीं दी है। ऐसे में गर्मी और उमस की समस्या झेल रहे लोग मौसम पर तरह-तरह की मीम्स बना रहे हैं। दिल्ली की मशहूर वॉयसओवर आर्टिस्ट रेशम तलवार ने भी एलेक्सा बनकर दिल्ली के मौसम से जुड़े सवाल पूछे हैं, जिनका जवाब सुनकर आप भी हंसी से लोटपोट हो जाएंगे। लेकिन, जो लोग रेशमा तलवार को नहीं जानते हैं, पहले उनका प्रोफाइल बताते हैं।
कौन है वॉयस ओवर आर्टिस्ट रेशम तलवार
रेशम तलवार का जन्म दिल्ली में हुआ है। वे बचपन से देख नहीं सकती हैं। 3 साल की उम्र से ही उनकी संगीत में दिलचस्पी पैदा हो गई थी। माता-पिता ने भी उनकी प्रतिभा को पहचाना और भारतीय शास्त्रीय संगीत सीखने की अनुमति दे दी। कड़ी मेहनत के चलते उन्होंने गायन में अच्छा नाम कमाया। उन्होंने 'सा रे गा मा पा', इंडियन आइडल और द वॉयस जैसे टीवी शोज में हिस्सा लिया और सभी को प्रभावित किया। उन्होंने वॉयस ओवर आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया। वे यूट्यूब चैनल चलाने के साथ ही अपने अन्य सोशल अकाउंट्स पर भी समय-समय पर अपने वीडियोज अपलोड करती हैं। हाल में उन्होंने दिल्ली के मौसम पर पोस्ट की है।
एलेक्सा बनकर पूछा दिल्ली के मौसम का हाल
रेशम तलवार ने एलेक्सा से मौसम का हाल पूछा और एलेक्सा बनकर ही जवाब भी दिया। उन्होंने पूछा, 'एलेक्सा प्ले, तू है तो मुझे और क्या चाहिए। एलेक्सा- ओके, प्लेइंग तू है तो मुझे और क्या चाहिए। इसके बाद रेशम ने पूछा, हाउ इस द वेदर इन दिल्ली। इसके बाद एलेक्सा बनकर जो जवाब दिया, उसके चलते आप खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे। नीचे देखिये पूरा वीडियो
दिल्ली में कब होगी मानसून की बारिश
पिछले साल की तरह इस साल भी मानसून ने दिल्ली तक पहुंचने में देरी कर दी है। राजधानी में बीच-बीच में मध्यम बारिश दर्ज हुई है, लेकिन इसकी वजह से लोगों को भारी उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। जब तक तीन-चार दिन तक तेज बारिश नहीं होगी, तब तक उमस की समस्या बनी रहेगी। बहरहाल, मौसम ने अब मानसून की बारिश को लेकर पक्की तारीख बता दी है। यहां क्लिक कर जानिये किस दिन से मानसून की बारिश का सिलसिला शुरू होने जा रहा है।