Delhi Ka Mausam: दिल्ली में बारिश ने दिलाई उमस से राहत, इन इलाकों में जमकर बरस रहे बादल
Delhi Monsoon Update: दिल्ली में अगले दिन के अंदर मानसून की एंट्री होने की संभावना जताई जा रही है। मानसून की एंट्री होने से दिल्ली में तेज बारिश देखने को मिलेगी। पढ़ें आज का मौसम अपडेट...
दिल्ली का मौसम।
Delhi Weather: दिल्ली में सोमवार दोपहर के समय कुछ इलाकों में बारिश शुरू हुई। राजधानी के चाणक्यपुरी, पंत मार्ग जैसे इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इससे लोगों को काफी राहत मिली। बता दें कि बीते रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा, लेकिन हवा में नमी बनी रही। इसके चलते हीट इंडेक्स 47.5 डिग्री तक रहा। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। वहीं, सोमवार को हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान चल सकता है। इस दौरान 30-40 की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच सकता है। बीते दिन राजधानी में पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन बारिश देखने को नहीं मिली। इससे हवा में नमी बढ़ गई, जिसके वजह से लोगों को उमस का सामना कर पड़ रहा है।
दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट
सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के शहरों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने दिल्ली समेत गुरुग्राम और फरीदाबाद में सोमवार (23 जून) को येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही तेज हवाओं के साथ गरज चमक की चेतावनी दी गई है। इसके बाद 24 जून को भी राजधानी दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।
इस दिन आएगा मानसून
राजधानी दिल्ली से मानसून कुछ ही दूरी पर है। माना जा रहा है कि अगले 2 दिनों के अंदर दिल्ली में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार (22 जून) को दक्षिणी पश्चिम मानसून लद्दाख के सभी हिस्सों को पार करके हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के कुछ इलाकों तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों में मानसून राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत को भी कवर कर सकता है।
बता दें कि अगर मानसून 24 जून कर दिल्ली में एंट्री करता है, तो यह 2013 के बाद सबसे जल्दी मानसून की दस्तक होगी। इससे पहले साल 2013 में मानसून 16 जून को दिल्ली पहुंचा था। इसके बाद से ही कभी इतनी जल्दी मानसून ने दिल्ली में दस्तक नहीं दी। वहीं, साल 2021 में 13 जुलाई, 2022 में 30 जून और साल 2023 में 28 जून को दिल्ली में मानसून की एंट्री हुई थी।