36 Illegal Bangladeshi Arrested: भारत नगर से 36 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, 17 बच्चे भी शामिल, पहचान पत्र और फोन जब्त

Illegal Bangladeshi Immigrants Arrested: दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पश्चिम जिले के भारत नगर के वजीरपुर की जेजे कॉलोनी से 17 बच्चों समेत 36 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कई मोबाइल फोन और बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद हुए हैं।

Updated On 2025-06-28 19:29:00 IST

36 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार।

Illegal Bangladeshi Immigrants Arrested: दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पश्चिम जिले के भारत नगर से 36 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 17 बच्चे भी शामिल हैं। इनके कब्जे से भारत में प्रतिबंधित IMO एप्लिकेशन इंस्टॉल हुए 7 स्मार्ट फोन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 13 बांग्लादेशी पहचान पत्र भी बरामद किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस चला रही अभियान

इस बारे में दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस दिल्ली में अभियान चला रही है। इसके तहत अनधिकृत विदेशी नागरिकों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस ने इस बारे में कहा कि भारत नगर थाना क्षेत्र में अवैध प्रवासियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद इस ऑपरेशन को शुरू किया गया था। कई दिनों की लगातार निगरानी के बाद 13 जून को विदेशी सेल को वजीरपुर में रहने वाले एक अवैध बांग्लादेशी नागरिक के बारे में पता चला।

दिल्ली पुलिस ने 36 लोगों को किया गिरफ्तार

इस इनपुट के बारे में कार्रवाई करते हुए टीम ने उस इलाके की घेराबंदी की। इसके बाद टीम ने इलाके में रहने वाले कुछ और लोगों की पहचान को लेकर व्यापक अभियान चलाया। गहन तलाशी के बाद एक संदिग्ध पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। उसने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। इसके बाद उसने इस बात की को स्वीकार किया कि वो बांग्लादेशी नागरिक है और दिल्ली में अवैध तरीके से रह रहा है। उसके बाद उसने कई और नागरिकों के बारे में जानकारी दी। उसके खुलासे के आधार पर अन्य सदस्यों की पहचान की गई। इस मामलें 17 बच्चों समेत 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये घुसपैठिए दिल्ली के वजीरपुर की जेजे कॉलोनी में अवैध रूप से रहते थे।

Tags:    

Similar News