Delhi Girl Drank Acid: दिल्ली में 19 साल की लड़की ने पिया तेजाब, रेप और ब्लैकमेलिंग से थी परेशान

Delhi Rape Case: दिल्ली में एक युवक ने 19 साल की युवती को शादी का झांसा देकर उससे कई बार रेप किया। इसके बाद उसकी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसके कारण युवती ने तेजाब पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

Updated On 2025-07-02 15:15:00 IST

19 साल की लड़की ने पिया तेजाब।

Delhi Girl Drank Acid: दिल्ली में एक 19 साल की युवती ने तेजाब पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आनन-फानन में परिजनों ने लड़की को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। इस बात की जानकारी जिसे भी मिली, उसके मन में एक ही सवाल था कि आखिर लड़की ने ऐसा क्यों किया?

जानकारी के अनुसार, एक अन्य समुदाय के युवक ने लड़की की अश्लील वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग बना ली थी। इसके बाद से वो लड़की को परेशान किया करता था। वो लड़की को ब्लैकमेल करता था और उसे आत्महत्या के लिए उकसाता था। इन सब के कारण लड़की ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और लड़के ने उसे इंकार कर दिया। इसके कारण लड़की ने तेजाब पीकर सुसाइड कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

युवती की मां का आरोप है कि जब उनकी बेटी नाबालिग थी, तो वो युवक उससे कई बार रेप करता रहा। आरोपी ने लड़की का दो बार अबॉर्शन भी कराया। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी युवक के पिता ने रुपए देकर मामले का निपटारा कराने की कोशिश भी की। उन्होंने कहा कि आरोपी सिर्फ खास समुदाय की लड़कियों को अपने जाल में फंसाता है। आरोपी का पहले भी कई लड़कियों के साथ संबंध रह चुका है।

बवाना में दो साल की मासूम से रेप

वहीं दिल्ली के बवाना इलाके में एक दो साल की मासूम बच्ची से रेप की खबर मिली। पीड़िता की मां ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी पड़ोसी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां काम पर गई हुई थी। जब वो वहां से वापस आईं, तो बच्ची रो रही थी। बच्ची की बड़ी बहन से पूछने पर पता चला कि पड़ोसी युवक उसे अपने कमरे में लेकर गया था। इसके बाद महिला बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मां के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News