बुजुर्ग ने युवती और उसके बच्चे को मारा चाकू: मां की मौके पर मौत बच्चा गंभीर रूप से घायल

धमतरी जिले में बुजुर्ग ने चाकू मारकर एक महिला की हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated On 2025-08-24 12:57:00 IST

पुलिस चौकी करेली बड़ी 

यशवंत गंजीर- कुरुद। धमतरी जिले से एक बार फिर दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग ने चाकू मारकर महिला की हत्या कर दी। आरोपी ने पांच साल के बच्चे पर भी जनलेवा हमला किया है। घटना के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कुरूद के हसदा गांव का है। बताया जा रहा है कि, आरोपी जगन्नाथ ने चाकू से हमलाकर महिला को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं दूसरी ओर महिला के पांच साल के बच्चे को भी चाकू मारकर जानलेवा हमला किया गया है। घटना के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।


बुजुर्ग ने महिला को मारा चाकू
आरोपी बुजुर्ग ने महिला पर चाकू से वार किया। जिससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को करेली चौकी से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर अब महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ​जिसके पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने