शिक्षिका पर गिरी गाज: डीईओ ने किया निलंबित, छात्रा को बेरहमी से था पीटा

बलरामपुर जिले में छात्रा की पिटाई करने के मामले में डीईओ ने शिक्षिका ज्योति तिर्की को निलंबित कर दिया।

Updated On 2025-08-31 14:40:00 IST

DEO 

कृष्ण कुमार यादव - बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में छात्रा की पिटाई करने के मामले में डीईओ ने शिक्षिका ज्योति तिर्की को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि, 28 अगस्त को 5वीं कक्षा की छात्रा की बांस की छड़ी से शिक्षिका ज्योति तिर्की ने पिटाई कर दी थी। शिक्षिका ने इतना पीटा कि, छात्रा के पैर में सूजन गया था। इसकी शिकायत मिलने पर बीईओ ने मामले की जांच की, तब खुलासा हुआ। मामला राजपुर विकासखंड के प्रायमरी स्कूल धमधमियापारा की है।

मासूम छात्रा की पैर तोड़ पिटाई, आरोपी हेड मास्टर गिरफ्तार
वहीं पिछले ही दिनों जिले में छात्रा की पिटाई करने के मामले में हेड मास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में डीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई को प्रायमरी स्कूल कंजिया में पदस्थ हेड मास्टर हीरालेओस टोप्पो ने दूसरी कक्षा की छात्रा की पिटाई किया था। मास्टर ने इतना पीटा था कि, छात्रा का पैर टूट गया था। पैर टूटने पर छात्रा का अंबिकापुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किया था। यह पूरा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। 


मास्टर ने दूसरी की छात्रा का पैर तोड़ डाला
गौरतलब है कि, हेड मास्टर की एक छात्रा के साथ अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया था। प्राथमिक शाला कंजिया में कक्षा दूसरी की छात्रा की हेडमास्टर ने जमकर पिटाई कर दी। जिससे छात्रा का पैर फैक्चर हो गया। जानकारी के मुताबिक, छात्रा का नाम ललित यादव है। वह प्राथमिक पाठशाला कंजिया में क़क्षा दूसरी में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि, क्लास रूम में बात करने को लेकर हेडमास्टर हेरालुयूस एक्का ने छात्रा की जमकर पिटाई कर दी। जिससे छात्रा का पैर फ्रैक्चर हो गया। छात्रा का इलाज पिछले तीन दिनों से निजी चिकित्सालय में चल रहा है। मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी। हेडमास्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने