'सुरता' राज्य स्तरीय पंथी नृत्य महोत्सव: देवदास बंजारे, उपेन्द्र जांगड़े की स्मृति में कुटेसर में आयोजन 26 अगस्त को

रायपुर के ग्राम कुटेसर में 26 अगस्त को स्व. देवदास बंजारे और स्व. उपेन्द्र जांगड़े की स्मृति पर 'सुरता' राज्य स्तरीय पंथी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Updated On 2025-08-25 17:17:00 IST

देवदास बंजारे और उपेन्द्र जांगड़े की स्मृति में 'सुरता' राज्य स्तरीय पंथी नृत्य महोत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ग्राम कुटेसर में 26 अगस्त को स्व. देवदास बंजारे और स्व. उपेन्द्र जांगड़े की स्मृति में सुरता राज्य स्तरीय पंथी नृत्य महोत्सव और सतनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यह आयेाजन संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से किया जा रहा है। स्व. देवदास बंजारे पंथी नृत्य के अमर कलाकार थे। स्व. उपेन्द्र जांगड़े उपकार पंथी दल के नृत्य निर्देशक थे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. आर.एस. बारले प्रख्यात पंथी कलाकार भिलाई दुर्ग के द्वारा किया जाएगा। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शमिल होंगे। इस महोत्सव का आयोजन आयोजन उपकार पंथी लोकनृत्य कल्याण सेवा समिति और सरपंच सुभाष बंजारे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

सत के चौरा भजन से होगी कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरूआत परमपूज्य गुरूघासीदास बाबा की गद्दी स्थापना कर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। स्व. देवदास बंजारे और स्व. उपेन्द्र जांगड़े के छायाचित्र पर पुष्पांजली और दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इसके बाद मंगल आरती और सतनाम भजन सत के चौरा भजन मंडली ग्राम सेरीखेड़ी रायपुर रंजीत गायकवाड़ और साथी द्वारा किया जाएगा। 



ये प्रसिद्व कलाकार देंगे प्रस्तुति
1) भगत गुलेरी एवं साथी प्रख्यात सतनाम भजन गायक पामगढ़ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ की प्रस्तुती।

2 ) मां के महिमा सुवा नृत्य परिवार दिलीप साहू और उनके साथी ग्राम गोईन्दा आरंग रायपुर छत्तीसगढ़ की प्रस्तुती।

3 ) मधुर सुहावना पंथी लोकनृत्य दल गौकरणदास बघेल और उनके साथी ग्राम पेडीतराई जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ की प्रस्तुती।

4 ) अहिवारा पंथी ग्रुप सहदेव बंजारे और उनके साथी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ की प्रस्तुती।

5) जय मां दुर्गा पंडवानी मंडली कुमारी दुर्गा साहू और उनके साथी ग्राम नीनवा तिल्दा रायपुर छत्तीसगढ़ की प्रस्तुती।

कई नेता और कलाकार भी रहेंगे मौजूद
इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री और केश शिल्प कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन, लोकगायिका आरु साहू ,आरंग जनपद पंचायत सभापति रेखा कृपाल यादव, रायपुर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि शोभाराम यादव, दाऊ कुलेश्वर, कृष्ण कुमार वर्मा, उमेश मिश्रा,राजेंद्र टंडन, राजेंद्र टंडन, विरेंद्र टंडन, प्रधुमन घृतलहरे, रामप्रसाद मिर्चे, रेखचंद कोशले, पुरुषोत्तम चंद्राकर, लक्ष्मीकांत जडेजा, डॉ. जे. आर. सोनी, डॉ. अनिल भतपहरी, अशोक तिवारी, राकेश तिवारी, दिलीप षडंगी, डॉ. राजेन्द्र रंगीला, मिलन रंगीला, अमोलदास टंडन, गौकरणदास बघेल, डॉ.सी.एल. रात्रे, किशुन पाटले, रोहित कोसरिया, दीनदयाल कोसले और समस्त ग्रामवासी लोग रहेंगे मौजूद। 

Tags:    

Similar News