बुजुर्ग महिला डबरी में डूबी: नशे के हालत में हुई मौत, 16 घंटे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
सरगुजा जिले में शराब के नशे में धुत बुजुर्ग महिला की डबरी में डूबने से मौत हो गई।
डबरी में डूबी बुजुर्ग महिला
आशीष कुमार गुप्ता-सरगुजा/बतौली। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शराब के नशे में धुत बुजुर्ग महिला की डबरी में डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के 16 घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बतौली क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम पंचायत नकना के डबरी में एक महिला की तैरता हुआ शव ग्रामीणों ने देखा। महिला की पहचान नकना पहाड़ जोबला पारा निवासी 70 वर्षीय सुखनी पति सयतु पहाड़ी कोरवा के रूप में हुई है। वहीं बुजुर्ग महिला की पीठ पर शराब की बोतल बंधी हुई है। इससे यह माना जा रहा है कि, शराब के नशे में ही वह गांव की डबरी डूब गई होगी।
घटना के 16 घंटे के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची
बताया जा रहा है कि, शुक्रवार को बुजुर्ग महिला गांव में दंतवन और दोना पत्तल बेचने जोबला पारा पहाड़ से आई थी। घर वापसी के दौरान शराब पी ली थी। साथ ही शराब की बोतल को अपने पीठ में रखी घूम रही थी। नशे के कारण ही बुजुर्ग महिला डबरी में डूब गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन 16 घंटे के बाद भी पुलिस अब तक नहीं पहुंची है।
डबरी में डूबने से दो बच्चों की मौत
वहीं पिछले ही दिनों बस्तर जिले के पिपलावांड गांव में डबरी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है।
बच्चों को लेकर नल से पानी लाने गई थी मां
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को दो बच्चे अपनी माँ के साथ नल में पानी भरने गए हुए थे। इस दौरान बच्चे खेलते-खेलते डबरी के पास पहुंच गए। जब माँ ने उन्हें आसपास नहीं देखा, तो उसने उन्हें आवाज लगाई, लेकिन कोई आवाज नहीं है। बच्चों को ढूंढने के लिए गाँव के लोग एकत्र हो गए और आसपास खोजने लगे। काफी खोजबीन के बाद डबरी में दोनों बच्चे के शव तैरती हुई मिली।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इसके बाद ग्रामीणों दोनों बच्चों को डबरी से निकलकर स्वास्थ्य केंद्र ले जाए गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।