हड़ताल पर छत्तीसगढ़ अधिकारी- कर्मचारी संघ: कई मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

बलौदा बाजार जिले में छत्तीसगढ़ अधिकारी- कर्मचारी फेडरेशन आज हड़ताल करेगी। फेडरेशन अपनी कई मांगों को लेकर सरकार से नाराज है।

Updated On 2025-08-22 10:23:00 IST
अधिकारी- कर्मचारी करेंगे एक दिवसीय हड़ताल 

कुश अग्रवाल- बलौदा बाजार। बलौदाबाजार जिले में छत्तीसगढ़ अधिकारी- कर्मचारी फेडरेशन ने एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। इस दौरान जिले के सभी अधिकारी- कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल रहेंगे। फेडरेशन अपनी कई मांगों को लेकर सरकार से खफा है। हड़ताल के कारण जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

बलौदा बाजार जिले में अधिकारी- कर्मचारी फेडरेशन के हड़ताल से कई सुविधाएं बाधित हो सकती है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है। गौरतलब है कि, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत मितानिन- एनएचएम कर्मचारी पूर्व में भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। ऐसे में आज की हड़ताल से आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।


हड़ताल को पेंशनर्स एसोसिएशन का समर्थन
वहीं अधिकारी-कर्मचारी के हड़ताल को पेंशनर्स एसोसिएशन ने समर्थन देने का ऐलान किया है। राज्य शासन की तरफ से डीए संबंधी घोषणा को अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन ने आधा-अधूरा बताया है। वहीं अब मामले में निराश अधिकारी-कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 22 अगस्त से मैदान में उतरेंगे।

एसोसिएशन की मांग

पेंशनरों को भी तत्काल डीए और एरियर्स का लाभ दिया जाए।
डीए/डीआर का भुगतान देय तिथि से किया जाए।
लंबित एरियर्स राशि का शीघ्र समायोजन हो।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने