शत्रुहन साहू बने पिछड़ा वर्ग संघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: बोले- जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से करूंगा

धमतरी जिले के अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। उनकी नियुक्ति के बाद से ही उन्हें बधाई देने का सिलसिला चल पड़ा है।

Updated On 2025-08-28 13:05:00 IST

शत्रुहन साहू बने पिछड़ा वर्ग संघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

गोपी कश्यप- नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू को अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्द्र कुमार सिंह चन्दापुरी ने संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सूची जारी किया है। शत्रुहन सिंह साहू की नियुक्ति पर क्षेत्रभर में हर्ष की लहर है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की है कि, अपने पद की गरिमा और जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे और संघ की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का विषय है कि मुझे अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं संगठन की विचारधारा ‘न्याय, समानता और बंधुत्व’ को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेता हूँ।


सभी को साथ लेकर करेंगे काम -इन्द्र कुमार साहू
इन्द्र कुमार सिंह साहू ने कहा- समाज के वंचित, शोषित, पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार के क्षेत्र में न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। संगठन को मजबूत करना और पिछड़े वर्ग की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करना ही मेरा लक्ष्य है।

Tags:    

Similar News