'हर घर तिरंगा' पर विधायक रोहित साहू की अपील: तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड कर अभियान को सफल बनाएं

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-09 15:08:00 IST

'हर घर तिरंगा' पर विधायक रोहित साहू ने की अपील

श्यामकिशोर शर्मा-राजिम। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। यह केवल राष्ट्रीय ध्वज को घरों पर फहराने का आह्वान नहीं है। अब यह देश के कोने-कोने में राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवित करने का संकल्प है।

उल्लेखनीय है कि, विधायक रोहित साहू ने सभी क्षेत्र वासियों से सादर आग्रह करते हुए कहा कि, 2 से 15 अगस्त तक सभी नागरिक अपने-अपने घर, दुकान एवं संस्थान में तिरंगा अवश्य फहराएं। तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे harghartiranga.com पोर्टल पर अपलोड करें और इस अभियान को डिजिटल समर्थन भी दें। 15 अगस्त की संध्या को तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारना भी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी अपील कि, अपने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान में सक्रिय भाग लें।

शहीदों एवं वीर जवानों के परिजनों का सम्मान करें
मोहल्ले, गांव व नगरों में तिरंगा यात्रा निकालें और देशभक्ति के रंग में रंग जाएं। ‘हर घर तिरंगा’ न सिर्फ आज़ादी के अमृत महोत्सव की भावना को जीवंत करता है, बल्कि यह हमारे संविधान, हमारी एकता और हमारी सांस्कृतिक का पहचान को भी मजबूती देता है। आइए, हम सब मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस को एकजुटता, उत्साह और गर्व के साथ मनाएं। पूरे राजिम क्षेत्र को तिरंगे की शान से सराबोर कर दें।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने