बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड में आया फैसला: कोर्ट ने तुषार पाहुजा सहित चारों आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

रायपुर में यश शर्मा हत्याकांड मामले में कोर्ट ने चारों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी तुषार पाहुजा सहित चार दोषी साबित हुए।

Updated On 2025-08-14 19:40:00 IST

चारों आरोपियों हुई आजीवन कारावास की सजा 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यश शर्मा हत्याकांड मामले में कोर्ट ने चारों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी तुषार पाहुजा सहित चार दोषी साबित हुए। आरोपियों ने राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में यश का अपहरण कर उससे मारपीट की. बाद में यश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

अपहरण कर की थी मारपीट
दरअसल, यह पूरा मामला 13 अक्टूबर का है। रायपुर के तेलीबांधा इलाके में 4 आरोपियों ने यश का अपहरण किया था। जिसके बाद उसे 2 दिनों तक शगुन फार्म्स में बंधक बनाकर रखा था। इस दौरान आरोपियों ने मृतक यश के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों की क्रूरता से यश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद उसका इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा था।

परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
मृतक यश शर्मा के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि, आरोपियों ने उन्हें 40 लाख में मामले को सेटल करने का ऑफर दिया है। साथ ही परिजनों ने आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि, आरोपी रसूकदार हैं जिसके कारण उन्हें पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। अब तक तीन आरोपी खुले घूम रहे हैं जिनकी गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है। 

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने