तिरंगा यात्रा शुरू: CM साय कर रहे नेतृत्व, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित यात्रा, देखिए LIVE

राजधानी रायपुर में बीजेपी की तिरंगा यात्रा शुरू हो गई है। इसका नेतृत्व सीएम साय कर रहे है, यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित है।

Updated On 2025-05-14 18:56:00 IST

तिरंगा यात्रा में सीएम विष्णुदेव साय 

रायपुर। भारतीय सेना की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के सम्मान में 14 मई को रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं शामिल होकर, यात्रा का नेतृत्व कर रहे है।

इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन करना है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के खिलाफ सफल कार्रवाई के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सैन्य क्षमता और साहस ने देश को गौरवान्वित किया है। यह यात्रा उसी भावना का प्रतीक बनी। मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य के विभिन्न मंत्रीगण, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल है। 

तेलीबांधा से जय स्तंभ चौक तक तिंरगा यात्रा
यात्रा में भारत माता की जयकारे के नारे लग रहे है। तेलीबांधा से जय स्तंभ चौक तक यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। सीएम और मंत्री गण हाथों में तिरंगा थामे सड़कों पर निकले हुए है।

Tags:    

Similar News