टोक्यो में बस्तर के लाल अविनाश तिवारी से मिले सीएम साय: छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में जापान के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एवं बस्तर के गौरव अविनाश तिवारी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।

Updated On 2025-08-24 14:26:00 IST

टोक्यो में बस्तर के लाल अविनाश तिवारी से सीएम विष्णुदेव साय ने की मुलाकात 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में BOYES & MOORES INTERNATIONAL COMPANY जापान के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एवं बस्तर के गौरव अविनाश तिवारी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश और उद्योग स्थापना की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। जिसमें सीएम श्री साय ने राज्य सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों, औद्योगिक आधारभूत ढांचे और निवेशकों को मिलने वाले सहयोग की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि, अविनाश तिवारी, जो मूलतः बस्तर जिले के तोकापाल क्षेत्र के निवासी हैं और नवोदय विद्यालय, बारसूर (दंतेवाड़ा) के पूर्व छात्र रहे हैं, आज जापान की प्रतिष्ठित कंपनी में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। उनके पिता डॉ. सुरेश तिवारी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। 

सीएम साय ने की तारीफ
श्री साय ने भरोसा जताया कि श्री तिवारी जैसे युवा, जो बस्तर की धरती से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं, की सहभागिता से प्रदेश में उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने आगे कहा कि, यह गर्व की बात है कि बस्तर की धरती से निकलकर वैश्विक मंच पर पहचान बनाने वाले प्रतिभाशाली युवा अब छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने