छत्तीसगढ़ हुआ पानी-पानी: राजधानी समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, नदी-नाले उफान पर

छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Updated On 2025-07-26 11:41:00 IST

वीआईपी रोड हुआ जलमग्न

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के सक्रिय होने से बीते कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कल रात की बारिश के बाद पूरे शहर में जल भराव की स्थिति हो गई है।






एयरपोर्ट से आने वाली सभी गाड़ियों ने बदले रूट

छत्तीसगढ़ के रायपुर वीआईपी रोड पर आवागमन पुरी तरह बाधित हो गया है। आसपास के गांवों से कनेक्शन टूट गया है। एयरपोर्ट से आने वाली सभी गाड़ियों ने अपने रूट बदल लिये है।

घरों मे घुसा पानी
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा में बारिश से नदी नाले उफान पर है। बिलासपुर और जांजगीर के बीच कुटिघाट में लीलागर नदी पुल पर 2 फीट पानी ऊपर चल रहा है। जांजगीर-चाम्पा के बीच घूंडी नाला उफान पर आने से पुल पर पानी चढ़ गया है। शिवरीनारायण में महानदी और आसपास के नालों का जल स्तर बढ़ता जा रहा। क्षेत्र के नालों का जल स्तर बढ़ने से आस-पास के घरों मे पानी घुस गया है।


बाढ़ आपदा टीम को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

पुलिया पर पानी चढ़ने से बेरीकेडिंग का रूट डाइवर्ट कर दिया गया। इसके चलते कलेक्टर ने की नदी और नालो से दूरी बनाए रखने अपील कि है। बाढ़ आपदा टीम को अलर्ट रहने निर्देश दिए गए।




बोरई नदी में पानी 2 फिट ऊपर

छत्तीसगढ़ सक्ती में लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर है। बताया जा रहा है कि, भेड़िकोना के बोरई नदी में पानी 2 फिट ऊपर बह रहा है। इसके चलते डभरा-हसौद मुख्य मार्ग बाधित हो गया है। मौके पर पुलिस ने बैरिकेटिंग की है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने