ओवलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा: चालक पर FIR दर्ज कर स्कूल वैन को किया जब्त, बच्चों से भरी वैन हुई थी हादसे का शिकार

स्कूल वैन में क्षमता से ज्यादा बच्चों बैठाकर परिवहन करने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। बुधवार को ओवलोडिंग के चलते स्कूल वैन हादसे का शिकार हुई थी।

Updated On 2025-08-21 12:20:00 IST

बुधवार को स्कूल वैन हुई थी दुर्घटनाग्रस्त 

कृष्ण कुमार यादव- बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से ओवलोडिंग परिवहन करने वाले स्कूल वैन के चालक के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। जिसके बाद डिंडो पुलिस चौकी ने स्कूल वैन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। स्कूली बच्चों से भरी वैन बुधवार को दुर्घटना ग्रस्त हुई थी। जिसके बाद चालक की लापरवाही पर पुलिस ने कार्यवाही की है। क्षमता से ज्यादा बच्चों को स्कूल वैन में बैठाकर परिवहन किया जा रहा था। वैन में डिंडो पुलिस चौकी क्षेत्र के महादेव पुर गांव के एक निजी स्कूल के बच्चे बैठे थे।  

बुधवार को निजी स्कूल के बच्चों से भरी स्कूली वैन चेरा गांव में पलट गई थी। वैन में 15 से 20 बच्चे सवार थे, हादसे में कई बच्चों को चोटें आई हैं। जिसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। मामला डिंडो थाना क्षेत्र का था।मिली जानकारी के अनुसार, यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए वैन में बच्चों को ठूस-ठूस कर बैठाया गया था। ड्राइवर की लापरवाही से खेत मे वैन पलट गई। इस घटना से वैन में बैठे बच्चों की चीख-पुकार मच गई। इसके बाद ग्रामीणों की सूझबूझ से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला गया।


महादेवपुर गांव की घटना
जिले के कई स्कूल यातायात नियमो की अनदेखी कर रहे है, जिससे नौनिहालो की जान पर अक्सर बना रहता है। खतरा प्रशासन की अनदेखी से बढ़ा हुआ है। मॉडल पब्लिक स्कूल डिंडो पुलिस चौकी क्षेत्र के महादेवपुर गांव में संचालित है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने