दिव्यांगों को मिला सहारा : डिप्टी सीएम शर्मा ने कवर्धा क्षेत्र में बांटी 40 स्कूटी, जागेगा उनका आत्मविश्वास

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 40 दिव्यांगजनों को स्कूटी का वितरण किया है। इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन को सरल, सुलभ और आत्मनिर्भर बनाना है।

Updated On 2025-01-13 15:49:00 IST
डिप्टी सीएम शर्मा ने दिव्यांगों बांटी को स्कूटी

संजय यादव-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दिव्यांगजनों के जीवन को नई दिशा देने के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एक अनोखी पहल की है। 40 दिव्यांगजनों को स्कूटी का वितरण किया है। यह वितरण सीएसआर मद से किया गया है। 

इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन को सरल, सुलभ और आत्मनिर्भर बनाना है। उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों के हाथों से हितग्राहियों को स्कूटी की चाबियां सौंपी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार दिव्यांगजनों के उत्थान और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सतत प्रयासरत है।  यह स्कूटी न केवल उनकी भौतिक कठिनाइयों को कम करेगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास और मानसिक शक्ति को भी बढ़ावा देगी।

इसे भी पढ़ें... कोतबा को मिली विकास की सौगात : विधायक गोमती साय बोलीं- मैं चूड़ी पहनकर बैठने वालों में नहीं 

समाज में  दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील पहल 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि,  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार  दिव्यांगजनों  के कल्याण के लिए और भी कई योजनाओं पर काम कर रही है। जिससे उन्हें बेहतर जीवन और समाज में समान अधिकार मिले। समाज में  दिव्यांगजनों  के प्रति यह संवेदनशील पहल न केवल उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करती है, बल्कि यह पूरे समाज में समानता और समावेशिता का संदेश भी फैलाती है। 
 

Similar News