CG, 21 फरवरी की प्रमुख खबरें :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बगिया में मनाएंगे अपना जन्मदिन, सदन में गर्माएगा बिरनपुर हत्याकांड का मुद्दा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जन्मदिन है। सीएम अपने गृहग्राम बगिया में जन्मोत्सव मनाएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 12वां दिन है। सदन में आज बिरनपुर हत्याकांड का मुद्दा गूंजेगा। रायपुर नगर निगम में महापौर एजाज ढेबर बजट पेश करेंगे।

Updated On 2024-02-21 09:51:00 IST
cg latest news in hindi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जन्मदिन है। सीएम अपने गृहग्राम बगिया में जन्मोत्सव मनाएंगे। सुबह 9.40 बजे वे जशपुर रवाना होंगे। बगिया में न्योता भोजन कार्यक्रम में अजा आश्रम के छात्रों को भोजन कराएंगे। शाम 5.20 बजे जशपुर से रायपुर लौटेंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 12वां दिन आज : सदन में आज बिरनपुर हत्याकांड का मुद्दा गूंजेगा। विधायक के रूप में पहली बार ईश्वर साहू ये मुद्दा उठाएंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ध्यानाकर्षण लाएंगे। उल्लेखनीय है कि, बिरनपुर में ईश्वर साहू के बेटे की हत्या हुई थी। प्रश्नकाल में PWD, वन, राजस्व विभाग के सवाल पूछे जाएंगे। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के विधायक कई याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे। राजिम माघी पुन्नी मेला समेत 3 अहम विधेयक पेश होंगे।

रायपुर नगर निगम में पेश होगा बजट: आज रायपुर नगर निगम में महापौर एजाज ढेबर बजट पेश करेंगे। सुबह 11 बजे सामान्य सभा की कार्रवाई शुरू होगी। सामान्य सभा में 1 घंटे का प्रश्नकाल होगा। 1800 करोड़ से अधिक राशि का बजट होगा।
 
महतारी वंदन योजना ने रचा इतिहास:  छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी योजना के लिए 70 लाख आवेदन मिले। आज से आवेदनों की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी। दावा, आपत्ति निराकरण के बाद अंतिम सूची जारी होगी। अगले माह पात्र महिलाओं के खाते में राशि आएगी। प्रथम चरण के बाद फिर से फॉर्म भरने का मौका मिलेगा।

जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी:  दंतेवाड़ा- बीजापुर सरहदी क्षेत्र पीड़िया में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दंतेवाड़ा DRG, बस्तर फाइटर्स, बीजापुर से कोबरा और एसटीएफ के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा आपरेशन चलाया था। सुबह से मुठभेड़ जारी है।

Similar News