CG की संक्षिप्त खबरें [1 May] : छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज, कांग्रेस मनाएगी बोरे बासी दिवस, BJP का जनजागरण अभियान
कांग्रेस बोरे बासी दिवस आज मनाएगी। CM विष्णुदेव साय और डॉ. जितेंद्र सिंह वक्फ अधिनियम पर जनजागरण की शुरुआत करेंगे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
कांग्रेस मनाएगी बोरे बासी दिवस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बोरे बासी दिवस आज मनाएगी। कांग्रेस श्रमिकों के सम्मान में बोरे बासी दिवस मनाएगी। PCC चीफ दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं। बोरे बासी खाते हुए सोशल मीडिया में तस्वीर शेयर करने के निर्देश दिए हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने बोरे बासी दिवस की शुरुआत की थी।
BJP के जनजागरण अभियान की शुरुआत
CM विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम आज होगा। वक्फ बिल को लेकर BJP के जनजागरण अभियान की शुरुआत आज से होगी। सुबह 11:30 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे वक्फ संशोधित अधिनियम को लेकर PC करेंगे। भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यक्रम होगा। शाम 4 बजे वक्फ संशोधित अधिनियम व्याख्यान माला कार्यक्रम में CM शामिल होंगे। स्व.अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल कॉलेज सभाग्रि में व्याख्यान कार्यक्रम होगा।
वक्फ संशोधन अधिनिय को लेकर PC
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का आज छत्तीसगढ़ दौरा रहेगा। दोपहर 3 बजे वक्फ संशोधन अधिनिय को लेकर PC करेंगे। PC में CM विष्णुदेव साय समेत भाजपा नेता मौजूद होंगे। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे वक्फ संशोधित अधिनियम व्याख्यान माला कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्व.अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज सभाग्रि में व्याख्यान कार्यक्रम होगा।