छत्तीसगढ़ का ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी: 27 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटे, इनमें से 6 लाख का निधन

छत्तीसगढ़ में SIR के बाद चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। जहां 27 लाख 34 हजार 817 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।

Updated On 2025-12-23 19:20:00 IST

चुनाव आयोग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में SIR के बाद चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। जहां 27 लाख 34 हजार 817 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। 6 लाख 42 हजार 234 मतदाता की मृत्यु हो गई है। 19 लाख 13 हजार 540 मतदाता अनुपस्थित पाए गए। 1 लाख 79 हजार 43 मतदाता के नाम 2 जगहों पर थे। 1 करोड 84 लाख 95 हजार 920 मतदाताओं से गणना प्रपत्र जमा हुआ। मंगलवार से 22 जनवरी तक दावा आपत्ति जमा किया जा सकेगा।  


Tags:    

Similar News