CG की संक्षिप्त खबरें [20 feb]: दूसरे चरण का मतदान, सीएम साय का दिल्ली दौरा, सीएम हाउस का घेराव करेगी भीम आर्मी
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का आज मतदान होगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
दूसरे चरण का मतदान
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का आज मतदान होगा। 43 विकासखंडों में वोटिंग होगी। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। बस्तर संभाग में सुबह 6.45 से दोपहर 2 बजे तक मतदान चलेगा। दूसरे चरण के मतदान के लिए 9 हजार 738 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 46 लाख 83 हजार 736 मतदाता मतदान करेंगे। 23 लाख 17 हजार 492 पुरुष, 23 लाख 66 हजार 157 महिला, 87 अन्य मतदान करेंगे। 21 फरवरी को दूसरे चरण की मतगणना होगी।
सीएम साय का दिल्ली दौरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वहां पर मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 11.30 बजे नई दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। रात 9.30 बजे दिल्ली से रायपुर आएंगे।
सीएम हाउस का घेराव करेगी भीम आर्मी
भीम आर्मी आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। बलौदाबाजार आगजनी मामले में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद घेराव में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे भीम आर्मी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।