CG की बड़ी खबरें : जशपुर दौरे पर सीएम साय, मतगणना के लिए भाजपा ने बनाया कंट्रोल रूम 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे। सुबह 11: 30 बजे जशपुर के लिए रवाना होंगे।

Updated On 2025-02-14 09:58:00 IST
आज की बड़ी खबरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

शुक्रवार की बड़ी खबरें 

जशपुर दौरे पर सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे। सुबह 11: 30 बजे जशपुर के लिए रवाना होंगे। ग्राम कोनपारा में खड़िया समाज के 15 वें महासम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यकम में हिस्सा लेकर करीब 4 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

मतगणना के लिए भाजपा ने बनाया कंट्रोल रूम 

मतगणना के लिए भाजपा ने कंट्रोल रूम बनाया। स्थानीय नेताओं को मतगणना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में सभी निकायों के स्थानीय नेता, सांसद, विधायक जिला अध्यक्ष लगातार जुड़े रहेंगे। मतगणना के दौरान किसी भी तरह की शिकायत की सूचना विधिक जानकारी देंगे। 

108 के दफ्तर पर आईटी का छापा

रायपुर में बुधवार को अवंति विहार स्थित 108 के ऑफिस के अलावा संचालकों के घरों पर दबिश दी थी। कार्रवाई के दौरान जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेस 30 करोड़ की कर चोरी को मान लिया है। कंपनी ने माना कि, वह अपने कर्मचारियों के वेतन भत्ते आदि में गड़बड़ी करता था। 

Similar News