CG की बड़ी खबरें : डॉ. मोहन भागवत के दौरे का तीसरा दिन, HCL प्लांट में क्रेन टूटने से दो मजदूरों की मौत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे का आज तीसरा दिन है। HCL प्लांट में क्रेन टूटने से दो मजदूरों की मौत हो गई।

Updated On 2024-12-29 09:27:00 IST
आज की बड़ी खबरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

रविवार की बड़ी खबरें 

डॉ. मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे का तीसरा दिन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे का आज तीसरा दिन है। प्रातः शाखा, मनमोहन सिंह के निवास में शाखा टोली बैठक लेंगे। शताब्दी वर्ष पर आरएसएस सालभर के कार्यक्रम तय करेगी। संगठन को मजबूत और सशक्त करने पर चर्चा होगी। रतन चक्रधर के निवास में भोजन करेंगे। 30 दिसंबर को जागृति मंडल में ही रहेंगे। 

HCL प्लांट में क्रेन टूटने से दो मजदूरों की मौत

रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में बड़ा हादसा हो गया। HCL प्लांट में क्रेन टूटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भिजवाया गया है। 

प्रदेश में आज से साफ होगा मौसम 

छत्तीसगढ़ में आज से मौसम साफ होगा। तापमान में आज रात से गिरावट का दौर शुरू होगा। ठंड फिर से बढ़ सकती है। सप्ताहभर से राजधानी में ठंड गायब है। 

Similar News