CG की बड़ी खबरें : 15 हजार 'महतारियों' के फार्म रद्द, दिव्यांग कौन ? बच्ची या समूचा सिस्टम, नशे का अंतरराज्यीय नेटवर्क ध्वस्त

बस्तर की कई गरीब आदिवासी महिलाएं महतारी वंदन योजना के लाभ से वंचित हैं। दिव्यांग बच्ची का अब तक आधार कार्ड नहीं बन पाया है। छत्तीसगढ़ में ATS ने नशा कारोबारियों के बड़े नेटवर्क का खात्मा कर दिया है।

Updated On 2024-12-25 17:17:00 IST
आज की बड़ी खबरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

बुधवार की बड़ी खबरें 

बस्तर की 15 हजार 'महतारियों' के फार्म रद्द 

छत्तीसगढ़ सरकार की सबसे महत्तवपूर्ण महतारी वंदन योजना में प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है। तो वहीं बस्तर में ऐसी कई गरीब महिलाएं है जो इस योजना से वंचित है। जिले में लगभग 15 हजार महिलाओं के आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है। जिसके कारण अब ये गरीब महिलाएं सरपंच- सचिव से लेकर सांसद तक के दफ्तरों के चक्कर लगा रही है। पढ़िए पूरी खबर...

दिव्यांग कौन ? बच्ची या समूचा सिस्टम 

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा ज़िले की नौ साल की दिव्यांग बच्ची को प्रशासन की तरफ से कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है। परिजनों का आरोप है कि, दिव्यांगता के कारण बच्ची का अब तक आधार कार्ड भी नहीं बना है। जिसके चलते कोई भी शासकीय योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई बार जनप्रतिनिधियों से संपर्क करने के बाद भी किसी ने दिव्यांग बच्ची की मदद करना उचित नहीं समझा। पढ़िए पूरी खबर...

नशे का अंतरराज्यीय नेटवर्क ध्वस्त

छत्तीसगढ़ में ATS ने नशा कारोबारियों के बड़े नेटवर्क का खात्मा कर दिया है। निरीक्षक रमाकांत साहू और उनकी ATS की टीम ने बिलासपुर और दुर्ग के 5 पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर ओडिशा, झारखंड और पंजाब तक फैले नशे के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है। पढ़िए पूरी खबर...

Similar News