CG की बड़ी ख़बरें : साय सरकार का एक साल पूरा, कोरबा दौरे पर सीएम, बैज दिल्ली में मिलेंगे बड़े नेताओं से 

साय सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने के पर सीएम साय  प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों को साझा करेंगे।  कोरबा और तखतपुर दौरे के दौरान सीएम साय कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-12-12 09:38:00 IST
CG की बड़ी ख़बरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

गुरुवार की बड़ी ख़बरें 

साय सरकार का एक साल पूरा : छत्तीसगढ़ की साय सरकार का आज एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस अवसर पर आज दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में सीएम विष्णुदेव साय मंत्रियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। एक साल के कार्यों को लेकर जनता के बीच रिपोर्ट कार्ड रखेंगे। उपलब्धियों और कल होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देंगे।  

कोरबा दौरे पर सीएम : सीएम विष्णुदेव साय कोरबा में सामूहिक विवाह में दोपहर 1 बजे शामिल होंगे। साथ ही विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण, शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद वे तखतपुर के लिए दोपहर 2.35 को रवाना होंगे।  जहां पर वे नवपदस्थ कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके अलावा विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सीएम साय शाम 6 बजे दीनदयाल ऑडिटोरियम मुख्यमंत्री जाएंगे। जहां पर वे नगरीय निकायों, बैंक कर्मियों व लाभार्थियों का सम्मान करेंगे।  

दिल्ली में बड़े नेताओं से मिलेंगे PCC चीफ बैज : दिल्ली में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बैज मिलेंगे। कांग्रेस के प्रदेश संगठन में बदलाव को लेकर चर्चा होगी। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर भी मंत्रणा होगी।  

Similar News