CG की बड़ी खबरें : बर्थडे पर गायों की पार्टी, करंट की चपेट में आकर तीन हाथियों की मौत, नक्सलगढ़ में ड्रोन हमले की दहशत

खैरागढ़ जिले में गो सेवक ने अपने जन्मदिन पर गायों को दावत दी। छत्तीसगढ़ के ‘पुरखौती मुक्तांगन‘ में आदिवासियों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य का प्रदर्शन किया।

Updated On 2024-10-26 17:19:00 IST
आज की बड़ी खबरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

शनिवार की बड़ी खबरें 

गो सेवक ने बर्थडे पर गायों को दी पार्टी

खैरागढ़ जिले में गो सेवक ने अपने जन्मदिन पर गायों को दावत दी। मनोहर गो शाला में 2000 किलो फल-सब्जियों को रंगोली की तरह सजाया गया। इसमें 9 घंटे का समय लगा। इसके बाद गायों को विशेष फल और सलाद की अनोखी दावत दी गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर...

करंट की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार वन परिक्षेत्र में तीन हाथियों की करंट लगने से मौत हो गई है। घटना तमनार वन परिक्षेत्र के सामारुमा कंपार्टमेंट 856 पीएफ की है। यहां 11 केवी के बिजली तार के चपेट में आने से मृत हाथियों में एक नर हाथी, एक युवा हाथी और एक बच्चा शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर...

नक्सल गढ़ में ड्रोन हमले का आरोप 
छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर बसें गांव के ग्रामीणों ने पुलिस फोर्स पर ड्रोन हमले का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कुछ तश्वीरें भेजी हैं, जिसमें पूवर्ती सीआरपीएफ बेस कैंप के पास के गांवों के खेतों में ड्रोन बम के टुकड़े पाए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर...

श्रमिकों के बच्चे पढ़ेंगे बड़े स्कूलों में 

छत्तीसगढ़ के 28 लाख निर्माण श्रमिकों के लिए विष्णुदेव सरकार तीन नई योजनाओं की शुरुआत करने जा रही है। तीन नई योजनाओं का अनुमोदन शुक्रवार को श्रम मंत्री सह अध्यक्ष् छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में हुई है। इस अवसर पर नवा रायपुर के मण्डल कार्यालय में आयोजित संचालक मंडल की तृतीय बैठक में लिया गया। पढ़िए पूरी खबर...
 

Similar News