इस सीजन बीज महंगा : मोटा धान 3400, पतला 3900 रुपए, रागी का रेट गिरा
राज्य स्तरीय बीज विक्रय दर निर्धारण समिति ने नई दरें अनुमोदित की है। ये दरें धान की तीन किस्मों के साथ कुल 14 प्रकार की फसलों पर लागू होंगी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन में उगाई जाने वाली फसलों होगी खेती थोड़ी महंगी बीज एवं कृषि विकास लिमिटेड ने अनाज, दलहन एवं तिलहन फसलों के प्रमाणिक बीजों की कीमतें बढ़ा दी हैं। राज्य स्तरीय बीज विक्रय दर निर्धारण समिति ने नई दरें अनुमोदित की है। ये दरें धान की तीन किस्मों के साथ कुल 14 प्रकार की फसलों पर लागू होंगी। हालांकि अभी सोसायटियों में नए बीज नहीं आए हैं।
राज्य स्तरीय बीज विक्रय दर निर्धारण समिति ने किसानों को बेचे जाने वाले बीजों की कीमत के मुकाबले सहकारी समितियों के लिए जो विक्रय दर तय की है उसमें चार प्रतिशत कमीशन कम होगी। यह राशि सहकारी समितियों को कमीशन के रूप में मिलेगी। बीज निगम ने ये साफ किया है कि आधार बीजों की विक्रय दरें प्रमाणित बीजों की विक्रय दरों से 100 रुपए प्रति क्विंटल अधिक होगी। भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में प्रावधान अनुसार उत्पादन एवं वितरण अनुदान की राशि को घटाकर बीज विक्रय की प्रति क्विंटल दर तय की गई है।
धान की सबसे अधिक कीमत छत्तीसगढ़ में
राज्य में हालांकि धान की तीनों किस्मों के बीजों की दरों में वृद्धि हुई है, लेकिन यह भी उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में धान की सबसे अधिक कीमत 31 सौ रूपए प्रति क्विंटल यहां मिलती। न्यूनतम समर्थन मूल्य के fk अतिरिक्त अंतर की यह राशि राज्य सरकार अदा करती है। यही कारण है कि राज्य में धान का उत्पादन हर साल तेजी से बढ़ रहा है। धान उत्पादन के रकबे में भी वृद्धि हुई है। राज्य सरकार ने पिछले खरीफ सीजन में किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा है। किसानों के यह राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है।
बीज की दरें
| किस्में | नई दर 2024 | पुरानी दर 2023 |
| धान मोटा | 3400 | 2800 |
| धान पतला | 3900 | 3000 |
| धान सुगंधित | 4500 | 3400 |
| कोदो | 7200 | 6000 |
| रागी | 3400 (कमी) | 4600 |
| उड़द | 12500 | 10250 |
| मूंग | 11200 | 10100 |
| सोयाबीन | 8200 | 8100 |
| मूंगफल्ली | 11900 | 9500 |
| तिल | 19300 | 14700 |
| रामतिल | 13000 | 11050 |
| ढेंचा | 9900 | 8350 |
| सनई | 11600 | 7800 |