मैत्री बाग इलाके में दिखा तेंदुआ : चार दिनों से घूम रहा, देखिए Exclusive Video…
मैत्री गार्डन इलाके में तेंदुआ देखा गया है। चार दिनों से यह तेंदुआ पीपी यार्ड भिलाई स्टील प्लांट के इलाके में घूम रहा है।
By : Ck Shukla
Updated On 2025-01-29 10:35:00 IST
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में स्थित मैत्री गार्डन इलाके में तेंदुआ देखा गया है। चार दिनों से यह तेंदुआ पीपी यार्ड भिलाई स्टील प्लांट के इलाके में घूम रहा है। यह तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई। वन अमले को सूचना दे दी गई है। फिलहाल टीम तेंदुए की निगरानी कर रही है।
दुर्ग। मैत्री बाग इलाके में दिखा तेंदुआ#durg #maitrigarden #leopard #chhattisgarh pic.twitter.com/kzBmCkNF88
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) January 29, 2025
सारंगढ़ में मिली थी तेंदुए की लाश
वहीं कुछ दिन पहले सारंगढ़ जिले में बरमकेला के पैकिन जंगल में तेंदुए की लाश मिली थी। करंट तार की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हुई थी। वन विभाग ने बड़ी लापरवाही बरतते हुए मामले को छुपाये रखा था। जिसके बाद मामले में बीटगार्ड मनमोहन बरिहा को सस्पेंड किया गया है। फरवरी 2024 में बाघ की भी मौत हुई थी।