सीएम और उपमुख्यमंत्री दिल्ली से आएंगे वापस : डिप्टी सीएम साव का बालोद दौरा, स्वदेशी मेला में होंगे शामिल...

सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम साव आज दिल्ली से वापस आ जाएंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बालोद के दौरे पर रहेंगे।

Updated On 2024-02-19 10:14:00 IST
सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली से वापस आ जाएंगे। वहीं डिप्टी सीएम साव बालोद के दौरे पर रहेंगे

रायपुर- सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली से वापस आ जाएंगे। वे दोपहर 2 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। सीएम साय BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इसके साथ ही BJP शासित राज्यों के CM की बैठक में भी शामिल हुए थे। 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बालोद के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 2 बजे दिल्ली से रायपुर आ जाएंगे। इसके बाद रायपुर से बालोद के लिए रवाना होंगे। यहां पर यशवंत जैन के यहां श्रद्धांजलि बैठक में शामिल होंगे। वहीं शाम 5 बजे राजनांदगांव में स्वदेशी मेला में शिरकत करेंगे। शाम 7.30 बजे रायपुर वापस आ जाएंगे। 
 

Similar News

आदिवासी युवक से बदमाशों ने की मारपीट: समझौते के बहाने बुलाकर की पिटाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

शिव मंदिर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: कार्यकर्ताओं के साथ किया जलाभिषेक, बोले- सोमनाथ मंदिर भारत के स्वाभिमान का प्रतीक

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने योगेश ठाकुर: भाजपाइयों संग दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद

MGNREGA पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस: अमितेश शुक्ल बोले- नाम बदलना गरीबों के अधिकारों पर हमला