चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला : कहा- वायनाड से फ्री होंगे तब रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी तय करेंगे, कांग्रेस का मतलब नेहरू खानदान

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, कांग्रेस का मतलब नेहरू खानदान है। कांग्रेस अभी तक रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। 

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-10-22 11:52:00 IST
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस अब तक कैंडिडेट नहीं तय कर पाई है। पूरे देश में केवल वायनाड में कांग्रेस एक जगह चुनाव लड़ रही हैं। वहां पर राहुल गांधी के इस्तीफ़े के साथ प्रत्याशी घोषित कर दिया था। कांग्रेसी जब वायनाड से फ्री हो जाएंगे तब ध्यान आयेगा की देश में और कहीं भी चुनाव है। कांग्रेस का मतलब नेहरू खानदान है। 

दरअसल सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, किसी भी अंचल के विषय पर निर्णय लिए जाते है वह महत्वपूर्ण होता है। प्राधिकरण में चर्चा में ही जगदलपुर मेडिकल कॉलेज निकल गए जो अब बन भी गया। उन्होंने कहा कि,वायनाड सीट से लेकर रायपुर दक्षिण तक दो राज्य है। भाजपा सभी चुनाव को गंभीरता से लड़ती है। कांग्रेस के नेतृत्व को समय मिलेगा की नहीं? चुनाव हारने के बाद कैसे करेंगे। 

अपराधियों के साथ कांग्रेस की फोटो फ्रेम करनी चाहिए 

कांग्रेस के विजय शर्मा के विधायक बनने के बाद बढ़ी घटना वाले बयान पर कहा कि, सूरजपुर, लोहरीडीह, बलौदाबाज़ार में गंभीर अपराध हुए। दाढ़ी में तिनका तो कांग्रेस के ही दिख रही है। कांग्रेस को अपनी दाढ़ी थोड़ी साफ़ करनी चाहिए। अपराधियों के साथ कांग्रेस के फ़ोटो फ्रेम करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें...बलौदाबाजार हिंसा :  4 नवंबर तक बढ़ी विधायक देवेन्द्र यादव की न्यायिक रिमांड 

सूरजपुर SP को पहले ही हटा देना था 

दोहरे हत्याकांड में सूरजपुर SP को  हटाने में लेट हो गया पहले ही हटाना था। जिस प्रशासन को घटना का पहले से पूर्वाभास नहीं हो सकता हैं। उसे दायित्व नहीं देना चाहिए। साथ ही कहा कि, सक्रिय सदस्यता के बाद संगठन चुनाव के प्रक्रिया होंगे। कांग्रेस दक्षिण के लिए उम्मीदवार ढूँढ रही है। हमारे संगठन चुनाव के अधिकारी तय हो गए है। 

धैर्य रखें अभ्यर्थी- चंद्राकर 

डी.एड अभ्यर्थियों के CM हाउस का घेराव के मामले में उन्होंने कहा कि, अभ्यर्थी धैर्य रखें। जैसे SI भर्ती का मामला हल हुआ है सरकार को पहल करके इस मामले को हल करना चाहिए। अभ्यार्थियों को भी धैर्य रखना चाहिए।  सरकार इस मामले पर भी निर्णय करेगी।  शासन- प्रशासन को भी उनकी बात को अन्यथा नहीं लेना चाहिए। लोकतंत्र में सबको बोलने का अधिकार है। 


 

Similar News