गौठान में लगी भीषण आग : ग्रामीणों की सूझबूझ से बची मवेशियों की जान, असामाजिक तत्वों पर आगजनी करने की आशंका

अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र के आमगांव गौठान में रविवार रात अज्ञात लोगों द्वारा लगाई गई। मवेशियों की जान समय रहते बचाई गई। ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच की माँग की।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-04-29 10:29:00 IST
गौठान में लगी भीषण आग

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में क्षेत्र के आमगांव स्थित गौठान में रविवार देर रात अज्ञात तत्वों ने आग लगा दी। इस आगजनी की घटना में गौठान पूरी तरह जलकर खाक हो गया, हालांकि वहां मौजूद मवेशियों की जान समय रहते बचा ली गई। 

जानकारी के अनुसार, गौठान में इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन नहीं है, जिससे शॉर्ट सर्किट की संभावना न के बराबर है। इससे यह आशंका और प्रबल हो जाती है कि, आग जानबूझकर लगाई गई। यह पूरी घटना मैनपाट आमगांव की है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। फिर भी, गौठान में रखे चारा, बांस-बल्लियाँ और अन्य संसाधन जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट फैक्ट्री में भीषण आग

वहीं 25 अप्रैल, शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। फैक्ट्री अंबिकापुर नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की फैक्ट्री में आग लगने की खबर सामने आई। आग काफी भीषण थी और इसने फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचाया था। दरअसल यह पूरी घटना हर्राटिकरा में स्थित प्लांट की है।

मिली जानकारी अनुसार फैक्ट्री में रखे हजारों टन प्लास्टिक जलकर खाक हो गए थे। सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में हजारों टन प्लास्टिक कैम्पस में मौजूद थे। यह आग सुबह से लगी थी पर इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दोपहर में दी गई जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। बताया जा रहा है कि, प्लांट के मैनेजमेंट की लापरवाही से आग लगी थी।


 

Similar News