चुनाव से पहले 'आप' को झटका : कई नेता भाजपा में होंगे शामिल, कोमल हुपेंडी के साथ इन नेताओं का नाम चर्चा में...

लोकसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Updated On 2024-01-23 11:40:00 IST
लोकसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

रायपुर- लोकसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि AAP के कई नेता आज बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। इसके लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों के नामों की चर्चा भी जारी है। यह सभी नेता प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की मौजूदगी में भाजपा में एंट्री लेंगे। 

हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी सहित कई आप नेताओं ने इस्तीफा दे दिया था। अब ये सभी पदाधिकारी आज भाजपा में प्रवेश करने जा रहे हैं। दरअसल, आज से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। जिसकी शुरुआत आम आदमी पार्टी के नेताओं की बीजेपी में शामिल होने हो रही है। यह कार्यक्रम बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगा। 

महत्वपूर्ण पदों पर काम करने वाले नेता शामिल...

जानकारी के अनुसार, जो नेता भाजपा में शामिल होंगे, उनमें से कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हैं। जो पदाधिकारी भाजपा में शामिल होने वाले हैं उनमें आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी का नाम भी शामिल है। साथ ही पूर्व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी, प्रदेश सचिव रहे विशाल केलकर, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष रहे रविंद्र सिंह ठाकुर समेत कई पदाधिकारी शामिल होंगे। 

Tags:    

Similar News

छात्रों की उत्तरपुस्तिकाएं ऑनलाइन जांचेंगे शिक्षक: स्कैन करके ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी कॉपियां

सरगुजा में छात्र पर क्रूरता: बरसाए गए 13 डंडे, पैरों में खून जमने के निशान