आठ नक्सलियों ने डाले हथियार: इनमें दो महिलाएं भी शामिल, 30 लाख का था ईनाम

नारायणपुर पुलिस के सामने दो महिला सहित 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। DVCM डॉ. सुकलाल सहित कुल 30 लाख के इनामी माओवादियों ने सरेंडर किया है।

Updated On 2025-08-20 13:32:00 IST

पुलिस के सामने नक्सलियों ने किया सरेंडर 

इमरान खान- नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार चलाये जा रहे नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में बुधवार को नारायणपुर पुलिस के सामने दो महिला सहित 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। DVCM डॉ. सुकलाल सहित कुल 30 लाख के इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। ये सभी नक्सली अबूझमाड़ के कुतुल इलाके मे सक्रिय थे। इन सभी ने नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुड़िया के समक्ष आत्म समर्पण किया।

मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर एसपी रॉबिनसन गुड़िया ने बताया कि दो महिला सहित 8 नक्सलियों ने सरेंडर किया। कुल 8 नक्सलियों पर 30 लाख रुपये का इनाम था। ये अबूझमाड़ के कुतुल इलाके मे सक्रिय थे। नक्सलियों के लगातार चल रहे ऑपरेशन और नक्सल विरोधी अभियान के बाद नक्सल संघठन मे बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 

सरेंडर नक्सलियों को मुलभूत सुविधाओं का मिलेगा लाभ
नारायणपुर एसपी रॉबिनसन गुड़िया ने मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी है कि, सभी सरेंडर नक्सलियों को राज्य सरकार के पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा। उन्हें हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। जिसमें सुरक्षा, आवास, रोजगार, और कौशल विकास जैसी सुविधाएं शामिल होगी। इन आठों नक्सलियों का सरेंडर अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में फोर्स की रणनीतिक सफलता मानी जा रही है।

Tags:    

Similar News