अगस्त में ही मानसून का कोटा पूरा: अब तक 72.88% रिकार्ड बारिश दर्ज, आगामी दिनों में जमकर बरसेंगे मेघ

मानसून में छत्तीसगढ़ में 24 अगस्त तक का कोटा 72.88% पूरा हो गया है। अगस्त में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Updated On 2025-08-25 09:28:00 IST

मानसून में अगस्त तक का कोटा 72.88% पूरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 24 अगस्त तक मानसून का कोटा 72.88% पूरा हो गया है। अब तक 833.1 मिमी, औसत 1143.3 मिमी बारिश दर्ज की की गई है। मानसून खत्म होने में अभी 37 दिन बाकी है। ऐसे में अगस्त के शेष दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं 26-27 अगस्त को उत्तरी छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नया लो-प्रेशर बनने से पूरे प्रदेश में फिर तेज बारिश होगी।

वहीं धमतरी जिले में हो रही बारिश से बांधों के जलस्तर में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते चार दिनों से हुई बारिश से गंगरेल बांध का जलस्तर 3 प्रतिशत बढ़ा गया है। गंगरेल बांध का जलस्तर 53 प्रतिशत से बढ़कर 56 प्रतिशत जल भराव हो गया है। इसी तरह माडमसिल्ली बांध में 25.59 फीसदी पानी भरा। सोंढुर बांध में 27.94 फीसदी पानी भर गया है। दुधावा बांध में 22.75 फीसदी पानी भर गया है। सभी बांधो को भरने में अच्छी बारिश की जरूरत है।

बांधों को भरने में और बारिश की जरूरत
धमतरी जिले के गंगरेल बांध का पानी छत्तीसगढ़ के रायपुर भिलाई समेत अन्य जिलों में भेजा जाता है। ऐसे में अगर बारिश और भी अच्छी होती है तो गंगरेल बांध की स्थिति में और सुधार आएगा। बांधों को भरने में अभी और बारिश की जरूरत है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने