मोहला में मारे गए विजय रेड्डी पर चार राज्यों में घोषित था ईनाम: कुल मिलाकर 90 लाख का ईनामी था, पाकिट से मिली पत्नी की फोटो

मोहला जिले में बुधवार की शाम मारे गए नक्सल लीडर विजय रेड्डी पर चार राज्यों में लगभग 90 लाख रुपयों का ईनाम था। उसकी जेब से पत्नी की फोटो मिली है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-14 16:55:00 IST

विजय रेड्डी की तस्वीर और नक्सली हथियार बरामद

एनीशपुरी गोस्वामी - मोहला। नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार शाम मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के रेतेगांव कारेकट्टा पहाड़ में डीआरजी जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है।


दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य और आरकेबी डिवीजन कमेटी का संस्थापक विजय रेड्डी मारा गया। रेड्डी पर छत्तीसगढ़ में 25 लाख, आंध्र प्रदेश में 20 लाख, तेलंगाना में 20 लाख और महाराष्ट्र में 25 लाख। कुल 90 लाख रुपए का इनाम घोषित था। विजय रेड्डी की पत्नी रूपी उर्फ माधवी रेड्डी, मंडा क्षेत्र के मेडकी एलोएस कमांडर की फोटो विजय रेड्डी की जेब से मिली है।



नक्सली नेटवर्क लगभग समाप्ति की ओर
वहीं दंडकारण्य डिवीजन कमेटी कमांडर लोकेश सलामे के ऊपर छत्तीसगढ़ में 10 लाख तथा महाराष्ट्र में 16 लाख रुपए कुल 25 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। इन माओवादियों के दो शीर्ष नेताओं के खात्मे से मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, महाराष्ट्र के गढचिरौली तथा कांकेर बस्तर के बीहड़ों मे नक्सली साम्राज्य को लगभग खत्म माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने