छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मितानिन संघ की हड़ताल जारी: रैली निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगी ज्ञापन, 3 सूत्रीय मांगों को लेकर अड़ीं

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मितानिन संघ का प्रदर्शन जारी है। आज मितानिन दीदियां धरना स्थल से रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगी।

Updated On 2025-08-19 11:33:00 IST

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मितानिन संघ की हड़ताल जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मितानिन संघ का प्रदर्शन जारी है। मितानिन दीदियां आज तूता धरना स्थल से रैली निकालेगी। साथ ही कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगी। नया रायपुर के तूता धरना स्थल में हड़ताल हो रही है। मितानिन संघ ने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मितानिन दीदियां बीते7 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी है।

बीते दिनों मितानिन संघ की प्रवक्ता सपना चौबे ने सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- वादों को सरकार अब तक नहीं निभा रही मितानिन, प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर और कोऑर्डिनेटर को NHM के तहत लाने का वादा था। वादा पूरा नहीं होने से मितानिनों में भारी नाराज़गी है। जिसके कारण अब हम आन्दोलन करने को मजबूर हैं।

7 अगस्त से कर रही प्रदर्शन
प्रदेशभर की मितानिन नया रायपुर स्थित तूता धरना स्थल पर 7 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल और आंदोलन कर रही है। अलग-अलग तारीखों पर संभागवार प्रदर्शन की योजना है। वहीं 7 अगस्त को रायपुर संभाग की मितानिन प्रदर्शन किया। मितानिनों ने सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने