गणित और हिन्दी विषय का प्रशिक्षण: मास्टर ट्रेनर्स ने ली शिक्षकों की क्लास, एक्टिविटी के माध्यम से समझाया

बेमेतरा जिले के स्कूल में पाठ्य पुस्तक पर आधारित गणित और हिन्दी विषय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने शिक्षकों को विषयों की जानकारी दी।

Updated On 2025-08-07 17:42:00 IST

शिक्षकों की क्लास लेते हुए मास्टर ट्रेनर्स 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पाठ्य पुस्तक पर आधारित गणित और हिन्दी विषय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। इस दौरान अलग- अलग विषयों ट्रेनर्स से शिक्षकों से संवाद कर चर्चा की। साथ ही होने वाली समस्याओं के समाधान से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान के प्राचार्य जे के घृतलहरे ने निरिक्षण कर जानकारी ली।

यह प्रशिक्षण नवागढ़ विकासखंड मुख्यालय के शास. बा. उ. मा. वि. नवागढ़ में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लोकनाथ बांधे और विकासखण्ड स्रोत समन्व्यक जगजीवन राम साहू मार्गदर्शन में चल रहा है। इस दौरान प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में विकासखंड नवागढ़ में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट बेमेतरा की प्राचार्य जे के घृतलहरे, नोडल अधिकारी व्याख्याता राजकुमार वर्मा, जी एल खुटियारे और थलज कुमार साहू ने निरीक्षण किया।


समस्याएं हैं तो समाधान भी है - घृतलहरे
प्राचार्य जे के घृतलहरे ने कहा- शिक्षक के रूप में आपकी जो भी जिम्मेदारियां है उसका आप ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें। जो कुछ भी इन पांच दिवस में आप सीखेंगे उसे बच्चों के बीच 100% लेकर के जाएं आपके पास समस्याएं हैं तो समाधान भी है और आप ही उसे समस्या का निदान कर सकते हैं। बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्रदान करें। प्रशिक्षणार्थियों की संख्या गणित 66 एवं हिन्दी 49 के लगभग रही।

मास्टर ट्रेनर्स ने ली शिक्षकों की क्लास
नवागढ़ विकासखंड की अलग-अलग पूर्व माध्यमिक शालाओं में पढ़ाने वाले गणित एवं हिन्दी विषय के शिक्षक शामिल हुए। प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थी सीख सकेंगे की गणित प्रकाश कौशल बोधीकृत एवं खेल यात्रा पुस्तक के माध्यम से बच्चों को कैसे शिक्षा दी जाए। प्रथम दिवस प्रथम कालखंड मास्टर ट्रेनर (गणित) सतीश साहू, (हिन्दी) राकेश सोनवानी के द्वारा शुरू किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सभी शिक्षकों का परिचय गणित शब्दावली के माध्यम से कराया गया।

पाठ्य पुस्तक के विषय में हुई चर्चा
पाठ्य पुस्तक के विषय में चर्चा की गई की किस तरह से यह पाठ्य पुस्तक दमच 2020 के आधार पर बनाया गया है किस तरह बच्चों को मनोवैज्ञानिक शैक्षिक तकनीकी व्यावहारिक तथा मूल्य शिक्षा का ज्ञान इस किताब के माध्यम से मिल सकेगा इस पुस्तक में उच्च गुणवत्ता वाले चित्र फर कोड उदाहरण के साथ सरल व्याख्याएं अभ्यास प्रन्न और ओलंपियाड के प्रश्न भी शामिल है। एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग इस पुस्तक की खासियत है मल्टी डिसीप्लिनरी लर्निंग गणित को अन्य विषय के साथ कैसे जोड़ा जाए भी शामिल है।


एक्टिविटी के माध्यम से समझाया गया
मास्टर ट्रेनर (गणित) चंचल सुधाकर ने गणित में पैटर्न पहला पाठ को एक्टिविटी के माध्यम से समझाया। कुछ नए शब्द जैसे बीहरांक को भी बहुत आसान शब्दों में समझाया। तीसरा कालखंड मास्टर ट्रेनर कमल किशोर ने लिया। वे रेखाएं और कोण पर विस्तार से चर्चा की। सुन्दरकांत वर्मा ने कविता के माध्यम बहुत ही रोचक तरीके से गणित के विभिन्न विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

Tags:    

Similar News