CG Crime News: खरोरा में लापता नाबालिग छात्रा का मिला शव, हत्या का शक; पुलिस जांच में जुटी

रायपुर जिले में खरोरा के पास 16 साल की नाबालिग लड़की की हत्या कर दी गई है। लड़की 26 जून को घर से लापता थी।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-07-01 20:01:00 IST

CG Crime News

खरोरा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा के पास बेलदारशिवनी गांव में एक 16 साल की नाबालिग लड़की की हत्या कर दी गई है। नाबालिग गुरूवार 26 जून को घर से लापता थी। शुक्रवार को सुबह गांव के पास खेत में नाबालिग लड़की की लाश पड़ी हुई मिली। यह पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मृतिका नाबालिग 10वीं कक्षा की छात्रा थी। वह खरोरा के ही एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता की इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान है। मां गृहिणी है, बड़े भाई की भी इलेक्ट्रॉनिक दुकान है। वहीं छोटा भाई 8वीं कक्षा में पढ़ता है।

चाकू और पत्थर मारकर हत्या
जांच में पता चला है कि, अज्ञात आरोपी ने लड़की की हत्या चाकू और पत्थर से की है। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने