अनिल सोनी बने नगर पंचायत प्रतिनिधि: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया नियुक्त, बोले- विकास को मिलेगी नई रफ्तार

पूर्व अध्यक्ष अनिल सोनी को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। स्वच्छ भारत अभियान में खरोरा को राष्ट्रपति पुरस्कार दिलाने वाले सोनी के अनुभव से नगर विकास को लाभ मिलेगा।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-07-06 14:48:00 IST

सांसद बृजमोहन अग्रवाल अनिल सोनी

सूरज सोनी - खरोरा। नगर पंचायत खरोरा को स्वच्छ भारत अभियान के तहत राष्ट्रपति पुरस्कार दिलाने वाले पूर्व अध्यक्ष अनिल सोनी को नगर पंचायत खरोरा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर सोनी ने कहा है कि, सांसद महोदय द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन वह न केवल पूरी निष्ठा से करेंगे, बल्कि समय-समय पर कार्य की प्रगति से अवगत कराते रहेंगे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए सांसद महोदय एवं सभी शुभचिंतकों का का आभार व्यक्त किया. सोनी की नियुक्त पर शहर के गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर की है।

इसमें यहां पर बताना उचित होगा कि, अनिल सोनी भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है कांग्रेस के शासनकाल में बहुत उन्हें प्रताड़ित किया गया फिर भी अनिल अडिग रहें और करोना काल जैसे विपरीत परिस्थितियों में भी दवाई, सब्जी, राशन अन्य आवश्यक सामग्री गरीबों के घर पहुंचा कर सेवा किया।

विकसित और समृद्ध नगर बनाने का संकल्प
पार्टी के प्रति लगन और सेवा के फल स्वरुप उनके धर्मपत्नी सुनीता अनिल सोनी को भाजपा की नगर पंचायत अध्यक्ष की टिकट मिली और विजयश्री प्राप्त हुई। अनिल सोनी के पूर्व में अध्यक्ष पद पर कार्य करने का अनुभव का लाभ वर्तमान में नगर में दिख रहा है। नगर गौरव पथ की बात हो या चौक चौराहे की सौंदर्यकरण या फिर अतिक्रमण से ग्रसित खरोरा नगर को मुक्त कर विकसित और समृद्ध नगर बनाने का संकल्प उनके दूर दृष्टि का परिचायक है।

इन्होने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के संयोजक वेदराम मनहरे, प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य गुलाब टिकरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर मन्हरे, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता सोनी, मंडल अध्यक्ष सोना वर्मा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ सुरेंद्र वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, विद्या भारती प्रांतीय समन्वयक चंद्रकुमार डडसेना, वरिष्ठ समाजसेवी सूरज सोनी एवं नेतराम धीवर, पार्षद पंचराम यादव, पूर्णेन्द्र उपाध्याय, राहुल मरकाम, जयप्रकाश वर्मा, तामेश्वर,बाबा नसीने, राजेश चौहान पूर्व सैनिक डीआर वर्मा, सुरेश साहू, भोला यादव श्रवण भोई, मुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं दी है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने