दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: 2 दिनों तक जंगल में ले जाकर नाबालिग को बनाता रहा हवस का शिकार

जशपुर में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-17 13:08:00 IST

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामला पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नाबालिग का अपहरण कर जंगल ले गया। जहां दो दिन तक उसके साथ जबदस्ती दुष्कर्म करता रहा। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पीड़िता को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मनदीप राम को उसके ही घर से पकड़ लिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज
बताया जा रहा है कि, कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पूरी घटना पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है। जहां आरोपी मनदीप राम ने 10 अगस्त को एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने