आराम निवास पैलेस पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता: राजा रणविजय सिंह जूदेव ने दी संगठन को मजबूत करने की सीख

जशपुर जिले के आराम निवास पैलेस में राजा रणविजय सिंह जूदेव से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भेंट किया। संगठन की एकजुटता और कर्तव्यपरायणता पर संवाद हुआ।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-07 17:02:00 IST

आराम निवास पैलेस में उपस्थित राजा जूदेव संग बीजेपी कार्यकर्ता

खुर्शीद कुरैशी - जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर रियासत की ऐतिहासिक विरासत से सजे आराम निवास पैलेस में एक विशेष राजनितिक समागम देखने को मिला है। जहां जिले भर के दर्जनों कार्यकर्ता राजघराने के राजा रणविजय सिंह जूदेव से मुलाकात करने पहुंचे।

राजा रणविजय सिंह जूदेव ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी हित में कार्य करते रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि, पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ताओं में निहित होती है और सभी को एकजुट रहते हुए समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

ये रहे उपस्थित
सम्मेलन में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, सज्जू खान, संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, पिंटू, महिला पार्षद कंचन बैरागी, आकाश गुप्ता, गंगा भगत, आशु राय, श्याम भगत और दीपक गुप्ता समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News