भगवान भोलेनाथ के अनूठे भक्त: जल चढ़ाने जाने के लिए दानपेटी से चुरा लिए पैसे, मंदिर से लौटते वक्त पकड़े गए

जांजगीर-चाम्पा से भगवान भोलेनाथ के चार ऐसे भक्तों की कहानी सामने आई है, जिन्होंने जल चढ़ाने जाने के लिए भगवान के ही मंदिर की दान पेटी पर हाथ साफ कर दिया।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-07-30 12:45:00 IST

आरोपी गिरफ्तार

मुकेश बैस- जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से अनूठे शिवभक्तों की कहानी सामने आई है। दरअसल तीन नाबालिग और एक युवक को सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने की इच्छा हुई। वे जल चढ़ाने के लिए ओडिशा के घोघड़ धाम जाना चाहते थे, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे।

अब इन चारों ने मिलकर पैसों का जुगाड़ करने की योजना बनाने लगे। कहीं से पैसों का जुगाड़ नहीं होता दिखा तो इन शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ के ही मंदिर में ही चोरी करने की प्लानिंग कर कर डाली। बस फिर क्या था, चारों ने एक राय होकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटी पर हाथ साफ कर डाला।

प्लानिंग में रह गई गड़बड़ी
यहां मिले पैसों को इस्तेमाल भक्त चारों ने जल चढ़ाने के लिए घोघड़ धाम जाने में इसतेमाल किया। लेकिन उनकी प्लानिंग में थोउ़ी गड़बउ़ी रह गई, और पुलिस को इन भक्त चोरों का पता चल गया। इनकी चल चढ़ाने की मंशा तो पूरी हो गई, लेकिन ओडिशा के घोघड़ धाम से वापस लौटते समय ही पुलिस ने इन 4 चोरों को गिरफ्तार कर लिया। मामला जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मोटरसाइकिल भी जब्त
मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर पुलिस त्वरित कार्रवाई के चलते एक मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को मंगलवार की दोपहर 3 बजे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक मुख्य आरोपी के साथ तीन बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने चोरी की रकम, मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने