महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म: जगदलपुर के महारानी हास्पिटल में जच्चा-बच्चा सभी स्वस्थ, खुशी से झूम उठे परिजन

जगदलपुर जिले के महारानी अस्पताल में महिला ने चार जुड़वा नवजात शिशुओं को जन्म दिया।

Updated On 2025-08-07 14:41:00 IST

महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म 

जीवानंद हलधर-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के महारानी अस्पताल में महिला ने चार जुड़वा नवजात शिशुओं को जन्म दिया। अब तक आपने जुड़वा बच्चों के जन्म की खबरें तो खूब सुनी होगी, तीन बच्चों के जन्म की खबर भी सुनी होगी। लेकिन अगर एक साथ चार बच्चे जन्म ले तो मामला चर्चा में जरूर आ जाता है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ऐसा ही मामला सामने आया है हां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है, चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

पूरा परिवार खुशी से झूम उठा
बताया जा रहा है कि, सुकमा जिले की दशमी कवासी के चार जुड़वा शिशुओं के जन्म के बाद से पूरा अस्पताल खुशी से झूम उठा है। चारों जुड़वा बच्चे स्वस्थ व तंदुरुस्त बताये जा रहे हैं। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ की संवेदनशील सेवाओं को सबने सराहना किया है। चार शिशुओं में 2 लड़के और 2 लड़कियां है।


महारानी अस्पताल का मामला

मामला जगदलपुर जिले के महारानी अस्पताल का बताया जा रहा है, यहां रहने वाली एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म देकर सबको हैरान कर दिया। इस नायाब मौके पर परिवार में खुशी की लहर दिख रही है। राहत की बात यह है कि चारों बच्चे बिल्कुल सेहतमंद हैं।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने