स्वतंत्रता दिवस: 'अपना गार्डन ग्रुप' ने फहराया तिंरगा, सदस्यों ने किया रक्तदान

राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब गार्डन में 'अपना गार्डन ग्रुप' द्वारा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद रक्तदान किया।

Updated On 2025-08-15 13:24:00 IST

अपना गार्डन ग्रुप ने बूढ़ातालाब में फहराया तिंरगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब गार्डन में 'अपना गार्डन ग्रुप' द्वारा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद बूढ़ातालाब गार्डन में सहारा ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान महादान शिविर आयोजित किया गया। साथ ही सभी सदस्यों ने रक्तदान कर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

रक्तदान का कार्यक्रम नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष एवं बूढ़ापारा सदरबाजार वार्ड के पार्षद मुरली शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विशेष अतिथि कारगिल युद्ध के सैनिक विपिन कुमार द्विवेदी का शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।


ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर समिति के दीपक शर्मा, नवरतन माहेश्वरी,अजय देवांगन, सुनील बंसल, ललित बागड़ी,आशीष व्यास,चेतन चावड़ा, उपेन्द्र डूकरे, सुनील गुप्ता,अजय मोहंती, प्रखर, संयम अग्रवाल, मनोज राठी, दिगम्बर सोनी, निलेश गोपावार, मो. शाहिद, मधुलिका अग्रवाल,अर्चना द्विवेदी, अर्चना गोपावार, वर्षा देवांगन, नेहा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नवरतन माहेश्वरी ने किया।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने